
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के सिहंजोरी योगीडीह गांव में बुधवार को पॉक्सो एक्ट के आरोपी आदित्य कुमार के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी। इसके पूर्व पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी।

न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था। इसके बावजूद भी आरोपी ने सरेंडर नहीं किया था। बुधवार को पुलिस की टीम उसके घर पहुंची और उसके से सभी सामान को जब्त कर थाना ले गयी।

बताते चलें कि पॉक्सो एक्ट का आरोपी आदित्य कुमार थाना कांड संख्या 93/23 का आरोपी है।



