
Deoghar : बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के बांक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में घायल ममलेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि सुबह सभी लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे।

उसी दौरान अचानक बगल के गांव के लगभग डेढ़ सौ की संख्या में लोग हरवे हथियार के साथ बांक गांव पहुंचे और जबरन जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर उपरोक्त सभी ने लाठी डंडा से मारपीट करना शुरू कर दिया।
जिसमें ममलेश्वर प्रसाद राय, अर्जुन कुमार, नरोत्तम कुमार, सुरजीत, अभिजीत, जय किसान, शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।
जहां पर प्राथमिक उपचार कर सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी चांदन थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


