
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में जहां एक किशोर की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

सोमवार की देर शाम को बिहार के जमुई जिले के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में 14 वर्षीय आशीष हेमब्रम कि मौत हो गई वहीं उसका साथी संजय हेमब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया । दोनों बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गावं का रहने वाला है। मृतक के पिता सुरेश हेमब्रम ने बताया कि आशीष घर में किसी को बिना बताये ही बन्दों स्थित कुड़वा मेला बाइक से संजय हेमब्रम के साथ चला गया था। बताया कि कैसे दुर्घटना घटी इसकी जानकारी उसे नहीं है।

बताया गया देर रात को दोनों को इलाज के लिए पुलिस द्वारा पहले इलाज के लिए चकाई अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई उपरांत देर रात को देवघर पहुंचे तो पता चला कि यहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसके बेटे को मृत घषित। इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैधनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।
वहीं अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसे में जसीडीह रोहिणी निवासी सुबोध वर्णवाल, देवघर बिलासपुर निवासी दिलीप यादव, चकाई थाना क्षेत्र के अभयडीह निबासी सुनील मुर्मू और दुमका जिला के सरैयाहाट निवासी मंगल टुडू घायल हो गए। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।



