
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों चेन छिनतई करने का मामला बढ़ता जा रहा है। बेखौफ होकर बाइक सवार अपराधी ऐसी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना थाना क्षेत्र के विश्वनाथ प्रसाद मिश्र लेन का है।

जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार कि शाम 6.30 बजे के आसपास एक महिला के गले से चेन झपट लिया। इस दौरान महिला भी गिर पड़ी और उसे मामूली चोट भी लग गया। इसे लेकर महिला के पति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र लेन निवासी राम विनोद झा ने आवेदन देकर नगर थाना में शिकायत किया है।

कहा है कि उनकी पत्नी अपने घर से कुछ दूरी पर थी। उसी दौरान गुरुवार कि शाम 6:30 बजे के आसपास पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने उसके गले से चेन खींच लिया और धक्का देते हुए भाग निकला। सोने की चेन की कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताया गया है। आवेदन लेकर नगर पुलिस छानबीन में जुट गई है।


