
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित डीएवी स्कूल सातर में शनिवार की सुबह छात्रों के बीच हुए मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल छात्र को स्कूल प्रबंधन द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल क्लास 9 का छात्र है। जो कुंडा थाना क्षेत्र के हाथीपहाड़ का रहने वाला है।

बताया कि उसका एक भाई स्कूल में 8 क्लास में पढ़ता है। 9वीं क्लास के एक छात्र द्वारा उसके भाई के साथ मारपीट किया जा रहा था।
वह जब बीच बचाव करने गया तो उसके सिर में हाथ में पहने कड़ा से वार कर दिया। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई और छात्र जख्मी हो गया।


