
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के पास अनियंत्रित होकर एक टोटो पलट गई। इस घटना में भंडारो गावं निवासी 60 वर्षीय भैया लाल हंसदा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया कि वह अपने काम से टोटो पर सवार होकर देवघर आ रहा था।

इस दौरान भगवानपुर के पास टोटो नियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।



