
Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढिया में ग्यारह हजार वॉल्ट की तार के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक का नाम 49 वर्षीय आंनदी दास है जो संग्रामलोढिया का रहने वाला है। हांलाकि मृतक की पत्नी आशा देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में पति की मौत संदिग्ध परिस्थिति में होना बताया है।

कहा है कि मंगलवार की दोपहर में घरेलू कार्य में व्यस्त थी। उसी दौरान मोबाइल पर संग्रामलोढ़िया निवासी मनीष दास से सूचना दी की उसके पति को करंट लग गया है। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी मिलते ही वह सदर अस्पताल पहुंची तो पति को मृत पाया।

कहा है कि उसके पति के शरीर में कहीं भी झुलसने का निशान नहीं है। कहा है कि उसे बताया गया कि जसीडीह थाना क्षेत्र के सतरिया निवासी प्रह्लाद दास के घर में 9 दिसंबर की शादी का कार्यक्रम था। जिसमें उसके पति नहीं गये थे। 10 दिसंबर को उसे खाना खाने के लिये बुलाया गया। वहां सतरिया संग्रालोढिया निवासी बंगाली दास के छत पर खाना खाने के क्रम में ग्यारह हजार वोल्ट के तार से करंट लग गया। करंट लगने के उपरांत आनन- फानन में प्रह्लाद दास के द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।
कहा है कि उसके पति के शरीर पर कहीं भी झुलसने का निशान नहीं है। उसकी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है जो जांच का विषय है। इधर जसीडीह पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


