
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के खोरादह मोहल्ला में अचानक देर रात रोने चीखने की आवाज से मोहल्ले वाले उठ गए और पुलिस बुलाई गई। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की देर रात की बतायी जाती है।

मृतक का नाम 25 वर्षीय राजू कुमार है जो अपनी पत्नी के साथ खोरादह स्थित एक मकान में किराये पर रह कर मजदूरी का कार्य करता था। मूल रूप से वह बिहार के जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के रजला गावं का रहने वाला है।

बताया जाता है कि रविवार की देर रात को उसका पत्नी से कुछ विवाद हुआ था। रात को जब पत्नी का निंद खुला तो वह पति को कमरे में नहीं पाया। कमरे के बाहर जब निकली तो देखा की घर के पीछे साड़ी से गले में फंदा लगाकर झुल रहा है। उपरांत वह चिल्लाने लगी हो हल्ला सूनकर मुहल्ले के लोग जग गये। उपरांत नगर पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा कि देर रात को किराये के घर के पीछे साड़ी के सहारे फांसी लगा लिया। रात्रि गश्ती दल वहां पहुंची उसके बाद उसके शव को फांसी के फंदे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमोर्टम के लिये भेज दिया गया।


