
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के कुरैवा गावं संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम 45 शिवनारायण सोरेन है जो बिहार के चांदन थाना क्षेत्र के भेलवा गावं का रहने वाला है।

बताया जाता है कि वह किसी काम से रिखिया थाना क्षेत्र के कुरैवा गावं आया था। रविवार की देर रात को उसकी तबियत अचानक बिगड़ गयी। आनन- फानन में उसे अहले सुबह इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मृत्यु होने के कारणो का पता चल सकेगा।


