
Deoghar: बीते दिनों बीपीएससी द्वारा 32वीं बिहार न्यायिक सेवा, सिविल जज/जुडिशियल मजिस्ट्रेट पद के लिए आयोजित परीक्षा में देवघर स्थित सोरेन पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले अनुपम शिवम ने सफलता हासिल करके इतिहास रचा ।

अनुपम शिवम उन बच्चों के लिए आदर्श बन गए जो कहीं काम करते हुए पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और समय निर्धारित करके तैयारी करने पर किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकता है।

अनुपम शिवम ने अपनी पहली से 12वीं तक की शिक्षा जी डी, डी ए वी पब्लिक स्कूल, देवघर से प्राप्त किया इसके पश्चात विधि की पढ़ाई नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रांची से पूरा किया तथा एल एल एम की पढ़ाई नेशनल लॉ स्कूल बंगलौर से की।
उनके पिता सीताराम तिवारी रिटायर्ड एसडीपीओ ,एटीएस, पटना हैं तथा उनकी माता बेबी तिवारी एक कुशल गृहिणी है। इनका बड़ा भाई भी अभियोजन पदाधिकारी जमुई तथा बहन प्रिया रंजन देहरादून से विधि ग्रेजुएट है। अनुपम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता,माता तथा मित्र अंकिता को दिया है।


