
Deoghar: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में देवघर के लड़के ने विदेशी दुल्हनिया के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज़ से शादी की।

भारतीय विदेश सेवा में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में काम कर रहे देवघर के राहुल कुमार राकेश का एक साल पहले मॉस्को में सानिया से मुलाकात हुआ। धीरे धीरे मुलाकात प्यार में बदला और आज दोनों ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शादी कर ली।

राहुल जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी के सिंहजोरी गांव के रहने वाले प्रोफेसर लक्ष्मण प्रसाद सिंह के बेटे हैं। वो फिलहाल इस्लामाबाद में कार्यरत हैं।
राहुल कुमार राकेश ने बताया कि पहले ही नजर में सोनिया और हम एक दूसरे को पसंद आ गए और हमने शादी का फैसला किया। हम दोनों के घर वाले भी तैयार हो गए। दोनों परिवारों के रजामंदी से पहले हमने कोर्ट मैरिज की। इसके बाद अपने हिंदू रीति रिवाज़ के अनुसार बाबा मंदिर में शादी के बंधन में बंधे।
रूस की रहने वाली सोनिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्म के विषय में किताबों में ही पढ़ा और दूसरों से ही सुना था। कभी देखने का मौका नहीं मिला था। भगवान ने मेरी इच्छा पूरी कर दी। मुझे यह सौभाग्य मिला कि भारतीय संस्कृति के रंग में मैं रंग सकूं। यहां की संस्कृति और रीति रिवाज़ सबसे अलग हैं। जिसे देखकर बहुत सुखद अनुभूति का एहसास हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें हिंदी बोलने में कठिनाई होती है लेकिन जल्द ही यहां की भाषा को समझ लेगी।
रूस की सोनिया शादी में भारतीय परिधान में नजर आई। मांग में सिंदूर लगाए सोनिया ने लाल रंग का शादी का जोड़ा पहन रखा था। साथ ही चुनरी भी ओढ़े हुए थी। हाथ में सिंदूर का कीया लेकर नवदंपति ने बाबा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में माथा टेका।
सोनिया के साथ उनकी एक दोस्त डैनी भी इस शादी में शामिल होने के लिए आई और यहां की रीति रिवाज एवं संस्कृति को देखकर काफी खुश हुई।



