
Deoghar: हृदय गति रूकने से जिले के एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक का नाम 49 वर्षीय जयकांत दर्वे है। मृतक दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के बाबूकदेली गावं का रहने वाला है।

मृतक मधुपुर जेल में गार्डन के रूप में तैनात था। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी अनीता देवी ने कहा है कि उसके पति को शुगर बीमारी था जिसका इलाज चल रहा था। 26 नवंबर को पति दवाई लेने देवघर आये थे।

कहा है की वे देवघर पुलिस लाइन गए थे वहीं उनकी रात में तबियत बिगड़ गई। अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
इधर पुलिस प्रशासन द्वारा कागजी प्रक्रिया को पूरी कर जवान के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।


