Deoghar: देवघर नगर निगम में शुक्रवार को पांचवा और अंतिम आवंटन किया गया। जिले के मोहनपुर में बन रहे 665 आवासों में बचे हुए 67 फ्लैटों का आवंटन किया गया। पूर्व में चार अलॉटमेंट में कुल 622 लाभुकों का आवंटन किया गया था। जिसमें 24 लाभुकों का आवंटन सुरक्षा राशि 20000रू जमा नहीं करने के कारण रद्द कर दिया गया था।
67 फ्लैटों के विरुद्ध 138 वेटिंग के आवेदकों को आवंटन में शामिल किया गया था, जिसमें 84 आवेदनकर्ता उपस्थित हुए। 17 आवेदनकर्ता को वेटिंग में रखा गया है।
आवंटन प्राप्त करने वाले लाभुकों को एक महीने के अंदर सुरक्षा राशि 20000रू जमा कर निगम में भी रसीद उपलब्ध कराना होगा। सभी सूचि UDHD का पोर्टल सही होते ही अपलोड कर दी जाएगी। आवंटन लॉटरी के माध्यम से संपन्न किया गया।
फ़्लैट आवंटन में मुख्य रूप से नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, मोहनपुर CO वैभव कुमार, DPO मनोज मरांडी, और सभी निगम के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।