
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने फरार चल रहे मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम राहुल महथा है जो रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया का रहने वाला है। वह थाना कांड संख्या 183/24 का आरोपी था।

उसने एक मामले में पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति का अपहरण कर जान से मारने कि नियत से मारपीट कर झाड़ी में फेंक देने का आरोप था।


