
Jharkhand Election Results 2024: झारखंड में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर है। सभी 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा चाक-चौबंद है।

देवघर कॉलेज स्थित बनाए गए स्ट्रांग रूम में देवघर, मधुपुर और सारठ विधानसभा सीट का मतगणना हो रहा है।

दूसरे राउंड में मधुपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह आगे चल रहे हैं। जबकि देवघर विधानसभा सीट पर इंडी ब्लॉक के सुरेश पासवान आगे चल रहे हैं।


