
Deoghar: जालसाजी व धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए देवघर नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामला जिला सहकारिता पदाधिकारी के बयान पर दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में कहा गया है कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में पंडा समाज कल्याण समिति ट्रस्ट के कार्यकलाप की जांच की जा रही थी। इसके लिए ट्रस्ट के कार्यकलाप की जांच करने के लिए अभिलेख की मांग की गई थी।

जांच के क्रम में कई गड़बड़ी पाई गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया। जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा गया। उसके बाद नगर थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी।
इस आधार पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में राजदेव मिश्रा, पंकज पंडित, कन्हैया कुमार खवाड़े और विजय झा को आरोपित बनाया गया है। ये सभी ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


