
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चकरमा स्थित ब्लॉक परिसर के गोदाम से चोरों ने आंगनबाड़ी का 50 बोरा चावल की चोरी कर ली। इसे लेकर मोहनपुर थाना में कर्मियों के द्वारा शिकायत किया गया है।

बताया जाता है गोदाम के खिड़की को तोड़कर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। मोहनपुर पुलिस चोरी की घटना के मामले में जांच मे जुट गयी है।


