
Deoghar: देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के आनंदपुर ओपी के निकट भैरोगंज के पास यात्रियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस घटना में पिकअप पर सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल सभी यात्री गिरिडीह जिला के रहने वाले हैं। सभी यात्री सुल्तानगंज गंगा स्नान करने जा रहे थे। घटना शुक्रवार अहले सुबह 3:00 के आसपास की बताई जाती है।

घायलों में 9 वर्षीय सत्यम सिंह साकिन चतरो थाना देवरी, 60 वर्षीय लक्ष्मी देवी, 55 वर्षीय यशोदा देवी, 52 वर्षीय दिनेश सिंह, 55 वर्षीय, सविता देवी साकिन घाघरा, अनीता देवी साकिन बादडीह सभी थाना गावां, चिंता देवी, बिमला देवी दोनों साकिन बागराकला थाना बिरनी सभी गिरिडीह जिला के रहने वाले हैं।
घटना के बावत घायलों के साथ आए परिजनों ने बताया कि सभी आपस में रिश्तेदार हैं। बच्चे का मुंडन देवघर में कराने से पूर्व गुरुवार की देर रात को सुल्तानगंज गंगा नहाने जा रहे थे। उसी दौरान सुबह करीब 03 बजे के आसपास पिकअप वेन के चालक को झपकी आ गया। पिकअप वाहन भैरोगंज के पास पहले सामने खड़ी एक कार में धक्का मारा उसके बाद सड़क किनारे एक पेड़ में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा सभी को पहले इलाज के लिए काटोरिया स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया गया।
बताया कि पिकअप वेन में परिवार के 17-18 लोग सवार थे। जिसमे से आठ लोगों को गंभीर चोट लगी है बांकी सदस्य को मामूली चोट आई हैं। इधर सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने सभी को देखने के बाद इलाज के लिए भर्ती कर दिया है।


