
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है।

यह मामला दुमका जिला की रहने वाली एक युवती ने दर्ज करायी है। मामले में शिवाराज कॉलोनी नावाडीह निवासी युवक को आरोपी बनाया है। कहा है कि शादी का झांसा देकर आरोपी युवक उसका यौन शोषण कर रहा था।

रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


