
Deoghar: देवघर नगर थाना में रंगदारी कि मांग को लेकर मॉर्डन स्कूल के स्टाफ के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला स्कूल के संचालक देवदत्त चक्रवर्ती ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वर्ष 2019 में मॉर्डन पब्लिक स्कूल बाजला चौक कास्टर टाउन और सरसा ब्रांच को संजय कुमार एवं उनकी पत्नी आशा सिन्हा से 21 वर्ष के लिए लीज पर लिया है। 12 नवंबर को संजय कुमार उसका बेटा आविक आनंद, भारती सरोज आनंद उसका चालक संजीत राय अज्ञात बदमाश के साथ स्कूल में पहुंचा और स्टाफ के साथ गाली गलौज करने लगे और स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को धमकाने लगे।

कहने लगा कि 20 लाख रूपये रंगदारी जबतक नहीं दोगे तब तक स्कूल नहीं चलने देंगें। जब उसने विरोध किया तो मारपीट करने लगा। उसी दौरान काउंटर में रखा करीब फिस का रुपया करीब दो लाख रूपये लेकर चले गए। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


