
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के गौरीगंज के समीप गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

घटना के संदर्भ में घायल के पिता ने बताया कि पुत्र दीपक कापरी गौरीगंज के पास से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने गोली चला दी, गोली दीपक के कमर में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में उसे देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। वहीं पूरे मामले की सूचना रिखिया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


