
Mehagama: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जुटी हैं। महगामा विधानसभा में इंडी गठबंधन की प्रत्याशी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जनता के बीच पहुंच रही हैं।

इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह की जीत सुनिश्चित कराने के लिए सर्वसम्मति से कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया।

समन्वय समिति में मेहरमा राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जयकुमार सिंह, परवेज अख्तर, महागामा राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से याहिया सिद्दीकी, धर्मेंद्र पासवान, फिरोज, ठाकुरगंगटी से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी खुर्शीद, पूरन रविदास, महागामा से झामुमो के मुन्ना खुर्शीद, अजीमुद्दीन, श्रवण मंडल, महागामा राष्ट्रीय जनता दल से जुवेर सिद्दीकी, बोआरीजोर कम्युनिस्ट पार्टी से अशोक साह को मनोनीत किया गया।
समिति द्वारा विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की गई है।
समन्वय समिति के सदस्यों ने से कहा कि महागठबंधन के भीतर बेहतर समन्वय स्थापित बनाए रखना और साझा मुद्दों पर एक जुटता बनाए रखना है।महागठबंधन सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजना अंतर्गत कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना सभी की प्रमुख जिम्मेदारी है। कहा कि चुनाव में एकजुट होकर मजबूती से आगे बढ़कर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराना है।
कहा कि समिति द्वारा सरकार और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है, जिससे महागठबंधन के विकास और सामाजिक न्याय के एजेंडे को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके।समिति के सदस्यों के बीच नियमित बैठकों में महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।समिति के गठन से महागठबंधन अपने गठबंधन को और मजबूत और संगठित करने की दिशा में कदम है, ताकि विभिन्न दलों के बीच आपसी सहयोग और समर्थन बना रहे।


