
Deoghar: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रांची में सत्र 2022-23 के लिए संजीत कुमार सिंह संप के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के प्रत्याशी होंगे। आज संप चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी ने बैठक कर उनके नाम का प्रस्ताव पारित किया और महासचिव प्रमोद छावछरिया ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।

संप चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने बताया कि संजीत सिंह के नाम का प्रस्ताव आने के बाद संताल परगना के सभी जिलों के चैम्बर अध्यक्ष से उनके लिए समर्थन मांगा है और उनसे उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। फेडरेशन के संप के सभी सदस्यों से व्यापक विमर्श कर समर्थन मांगा जा रहा है।



