
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते स्वजन ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। लेकिन इस दौरान उसकी उसकी हालत काफी गंभीर हो गई।

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया। फिलहाल अस्पताल के वार्ड में किशोरी भर्ती है। घटना के संबंध में स्वजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

बताया जाता है कि किशोरी फांसी के सहारे आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। स्वजन की नजर पड़ जाने से उसे बचा लिया गया। किशोरी ने इस तरह का कदम क्यों उठाया, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।


