
Deoghar: चुनाव आयोग के आदेश के बाद देवघर के एसपी को बदल दिया गया है।

आईपीएस अम्बर लकड़ा को देवघर का नया एसपी बनाया गया है। अजित पीटर डुंगडुंग को विधानसभा चुनाव कार्य मुक्त कर दिया गया है।

बता दें कि चुनाव आयोग के आदेश पर अंबर लकड़ा को देवघर एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से तीन लोगों का पैनल मांगा था। जिसके बाद झारखंड सरकार के तरफ से तीन नाम भेजा गया था।


