
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के बंदरबासा गांव में 34 वर्षीय एक महिला का शव कुंए से बरामद किया गया। मृतका का नाम गुड़िया देवी पति बांकु राणा है। परिजनों द्वारा घटना की सूचना देवीपुर पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही देवीपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची। उपरांत शव को कुएं से बाहर निकाला गया। देवीपुर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के भाई कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया निवासी पंकज राणा ने बताया कि उसके बहनोई कि मानसिक हालत ठीक नहीं था। जिस वजह से दूसरे गांव के लोग उसे परेशान किया करते थे। इसे लेकर विवाद भी कुछ दिन पूर्व हुआ था।

भाई ने दूसरे गांव के कुछ लोगों पर बहन की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए कुएँ में डाल दिया है। इधर देवीपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


