
Deoghar: झारखंड में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में अंतरर्राष्ट्रीय गिरोह सक्रिये है। जिसका खुलासा देवघर पुलिस ने किया है। जिले के कुंडा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल का एक तस्कर अवैध गांजा लेकर बेचने के लिये बैजनाथपुर बंधा स्थित एक व्यक्ति के घर पहुंचने वाला है।

उक्त सूचना में सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी के लिये एक टीम का गठन किया गया। टीम जब छापेमारी के लिये पहुंची तो पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगा। पुलिस के जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। जब उससे कड़ाई से पुछताछ की गयी तो उसने अपना नाम शम्भू साह कलवार पता विश्रामपुर थाना पोखरिया जिला पारसा काठमांडू नेपाल बताया। उसके पास से 8.148 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस की पुछताछ में उसने बताया कि कुंडा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बंधा निवासी अजय मोदी को नेपाल से गांजा पहुंचाने आया था। पुलिस की पुछताछ में तस्कर शम्भू साह कलवार ने बताया कि वह नेपाल के ग्रामीण क्षेत्र से सस्ता में गांजा खरीदकर बाबा मंदिर में पूजा करने के बहाने गेरूआ वस्त्र पहनकर भक्ति की आढ़ में गांजा बेचने का कार्य करता था।
टीम में थे शामिल
छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ के अलावे अंचल पुलिस निरिक्षक अनील कुमार, कुंडा थाना प्रभारी विकाश पासवान, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन यादव, महिला थाना प्रभारी वंदना हांसदा, पुअनि सौरभ राज, सअनि शिवयतन मुर्मू, सअनि सुरेश रवानी, आरक्षी डब्लू राम रविदास, रजीव मूर्मू और रियाजुल हक शामिल थे।


