
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के ओवर ब्रिज के नीचे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा दिया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को 72 घंटे के लिए शव गृह में सुरक्षित रखा गया है। वहीं पुलिस शव की पहचान के लिए आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है।

समाचार लिखे जाने तक अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।


