
Deoghar: लापरवाही से गाड़ी चलाकर धक्का मारने से मौत होने को लेकर देवघर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है। जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के जोगीडीह निवासी युगल दास ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

दर्ज शिकायत में उसका कहना है कि 23 अक्टूबर को उसके पिता कारु दास साइकिल से पानी लेने पुलिस लाइन कालीबाड़ी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान कालीबाड़ी मोड़ के पास बाइक चालक सिंघवा मोहल्ला निवासी राहुल पंडित व साथ बैठे नरेश महथा ने जान बूझकर तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। नगर पुलिस ने धक्का मारने वाले बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


