
Jamtara: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वह आकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें जयंत तिर्की के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार वर्मा साइबर थाना के पुलिस एवं अन्य पुलिस कर्मी को शामिल करते हुए जामताड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पोसोई एवं कर्माटांड़ थाना अंतर्गत लोहरबंदा में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।

जिसमें से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से कबीर शेख, उम्र 24 वर्ष, पिता कलामुद्दीन शेख। राखल रक्षित, उम्र 23 वर्ष ,पिता धरनी रक्षित दोनों ग्राम पोसोइ थाना जामताड़ा का है। वही रज्जाक अंसारी, उम्र 32 वर्ष, पिता स्वर्ग कुटका मियां ,ग्राम लोहरबंदा, थाना कर्माटांड़ तीनों जिला जामताड़ा का निवासी है।

इनके पास से फर्जी मोबाइल, सिम, नगद राशि बरामद किया गया। इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 67/24 मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी गई।
बताया गया कि आरोपियों ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके 16 अंक का एटीएम नंबर , ओटीपी प्राप्त कर ई वॉलेट एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करते थे। डेबिट कार्ड बंद होने की बात कर लोगों को झांसा देते थे। मोबाइल में स्क्रीनिंग शेयरिंग एवं जैसे एनीडेस्क जैसे ऐप डाउनलोड करवा कर भी साइबर ठगी को अंजाम देते थे ।
इसमें से एक अपराधी कबीर शेख पूर्व में साइबर अपराध कांड संख्या 75/23 के मामले में भी जेल जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों के पास से सात मोबाइल, 8 मोबाइल सिम, एवं 26000 नगद राशि बरामद किया गया। अपराधियों के विरुद्ध धारा 111(2)(ii)/317(2)/317(4)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) 3(5) Β.Ν.S 2023 &66(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया है।



