धनबाद:
उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने को आंधी व बारिश के साथ आई काल बैशाखी ने खूब कहर ढाया। बिजली की तेज गर्जना व बादलों की गड़गड़ाहट के बीच करीब दो घंटे तक जमकर बारिश हुई। इस दौरान जिले के कई हिस्सों में पेड़ गिरे तो वही कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति बनी। कई इलाकों की बिजली भी गुल हुई।
कई इलाको में जल जमाव की स्थिती:
बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगो को भारी परेशानी हुई। लोगो के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का कारण पुल के नीचे लबालब जल जमाव से हुआ। इसके वजह से न सिर्फ पैदल यात्री बल्कि वाहन चालको को भी यातायात में परेशानी उठानी पड़ी। जल जमाव के कारण यहाँ जाम की स्थिति बनी। धीरे धीरे जल की निकासी होने के उपरांत स्थिति सामान्य हुई। अमूमन हर बारिश में यहाँ का नजारा कुछ ऐसा ही रहता है।
दिन में रात का नजारा दिखा धनबाद में:
दिन के एक बजे करीब मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले-काले बादल छाने से अंधेरा सा छा गया। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगी और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। लगातार एक से डेढ़ घंटे तक बारिश होती रही। बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया। इस आंधी में कई पेड़ गिरे। कईयों को भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा.
चलता रहेगा आंधी-बारिश का सिलसिला:
इधर मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून एक्टिविटी के तहत काल बैशाखी आगे भी जारी रहेगी। आंधी-बारिश का सिलसिला कुछ दिनों के अंतराल पर चलता रहेगा।