
Deoghar: जसीडीह-रोहिणी स्टेशन के बीच जसीडीह स्टेशन के आउटर सिग्नल पर की फांसी से लटकता एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बतायी जाती है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह लाइनमैन को गश्ती के दौरान युवक का लटका हुआ शव दिखाई पड़ा। उपरांत जसीडीह स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी व आरपीएफ को इस बावत जानकारी दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी के इंस्पेक्टर तारीख अनवर, आरपीएफ के एसआइ कमलेश कुमार, जसीडीह थाना के एसआइ महेन्द्र बैठा सदलबल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। मृतक के शव को नीचे उतारा गया। शव की तलाशी ली गई लेकिन उसके जेब से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने देर रात को सीढ़ियों के माध्यम से सिग्नल पर चढ़कर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है।
जसीडीह रेल थाना के इंस्पेक्टर तारीख अनवर ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या कर लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास में जुट गयी है। मृतक काला रंग का टी-शर्ट और ब्लू रंग का जिंस का पैंट पहने हुए है।


