
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर शहर में बीती रात मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर चंदवारी मोहल्ला में दो समुदायों के बीच आपस में झड़प हो गई थी। जिसको लेकर सोमवार को मधुपुर हिंदू एकता मंच के द्वारा स्थानीय अग्रसेन भवन में बैठक कर जुलूस निकाली गई।

जुलूस का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजपलिवार और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव कर रहे थे। जुलुस विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण कर मधुपुर थाने पहुंची। जहां कल रात की घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की। जिसको लेकर थाने में लिखित शिकायत की गई।

लिखित शिकायत थाना प्रभारी त्रिलोचन तमसोई को दी गई। जिसमें राजपलीवार, संजय यादव,रवि रवानी, सचिन रवानी, गंगा नारायण सिंह ने संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा।
आवेदन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रदीप मोदी के आवास के बाहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकाल कर जांच करें तथा दोषियों पर प्रशासन जल्द कार्रवाई करें,नहीं तो इसे लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
क्या है मामला
देवघर के मधुपुर शहर के एसआर डालमिया रोड स्थित चांदवारी मोहल्ले में रविवार रात माता दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पहले गुट पुलपार दुर्गा पूजा समिति की ओर से आरती का आयोजन किया गया था। इसके बाद मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों की ओर से रोका गया। दूसरे गुट का आरोप है कि विसर्जन के दौरान पटाखे जलाकर उनके परिसर में जानबूझकर फेंके गए। इसी बात पर दोनों गुटों में हंगामा और विवाद हो गया।


