
Deoghar News : देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मृत बाबा परिहस्त गिरोह के आठ सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। इन सबों की गिरफ्तार पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर शिक्षा सभा चौक के पास स्थित एक जर्जर मकान में छापेमारी के दौरान की गयी है।

जेल गये आरोपियों में अभय गिरी, जय गिरी साकिन शिक्षा सभा चौक, अस्मित कुमार साकिन बिलासी टाउन चकाचक मंदिर, सत्यम आनन्द, केशव सरेवार खुशीदत्त द्वारी लेन, अनुभव कुमार खवाड़े लक्ष्मीपुर चौक, अन्नय वत्स मंदिर मोड़ और प्रशांत द्वारी मंदिर मोड़ सभी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

छापेमारी के क्रम में जब गिरफ्तार किये गये आरोपियों को सर्च किया गया तो अभय गिरी के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया।
इस संबध में नगर थाना के एसआई घनश्याम गंझू के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें कहा गया है वर्तमान में मृत बाबा परिहस्त गैंग का संचालन शिबु मिश्रा उर्फ शिवाशिष कस्यप द्वारा किया जा रहा है।
इस गिरोह के द्वारा क्षेत्र के जमीन कारोबारी, दुकानदारों, ठेकेदारों तथा राहगिरों से रंगदारी का रूपया वसूली और फायरिंग कर दहशत फैलाकर कर उगाही करना है।
छापामारी टीम में थे शामिल
छापेमारी टीम में पुअनि मुकेश कुमार, पुअनि मिथलेश कुमार, पुअनि घनश्याम गंझु और जवान राकेश कुमार सिंह, अशोक दास, गणेश मंडल शामिल थे।


