
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल के प्रसूत वार्ड में इलाज कराने आई महिला को करंट लग गया। महिला गिरकर घायल हो गयी। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ज्योति देवी गर्भावस्था में है जिसे जांच कराने के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया था। उसी क्रम में प्रसूति वार्ड के पास करंट लगने से बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद महिला के परिजनों द्वारा सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि जिस प्रसूति वार्ड में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में महिलाएं जांच करने के लिए या प्रसव कराने के लिए जाती हैं वहां पर खुले तार का रखना खतरे से खाली नहीं है। कहा कि सदर अस्पताल प्रबंधन की कमी को उजागर करती है ।
ज्योति देवी की सास शोभा देवी ने घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को देकर कहा है कि अगर मेरे मरीज को कुछ भी होता है तो उसका जवाब देही सदर अस्पताल प्रबंधन पर होगा।



