
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के मयूरनाच गांव में स्थित एक तालाब से ग्रामीण चिकित्सक प्रमोद यादव का शव बरामद किया गया था।

इस मामले में मृतक के बेटे भवेश यादव के लिखित आवेदन पर थाना में पांच नामजद सहित अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें थाना क्षेत्र के बंका टोला धरपा निवासी नुनदेव पुजहर, सोहन दास, मेघू पुजहर, किसन पुजहर, हिरा पुजहर सहित अज्ञात को आरोपी बनाया है।

इधर रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।


