
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में चाकू से घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। घायल का नाम सुमीत तांती है। जो बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के भुइंर्याडीह गावं का रहने वाला है।

घायल के पिता नितेश तांती ने बताया कि सुमीत चांदन बाजार में सीएसपी चलाने का कार्य करता है। शुक्रवार की शाम को वह सीएसपी बंद कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान नैयाडीह मोड़ के पास चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे 30 हजार नकद और लैपटॉप की छिनतई कर ली। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।

बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी चंदन थाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं परिजनों को भी सूचना दिया।
उपरांत घायल को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज जारी है वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


