
Deoghar: देवघर साइबर पुलिस का लगातार साइबर अपरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आठ अंतर्राज्यीय साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं एक किशोर को निरूद्ध किया गया।

जेल गये सभी साइबर आरोपी आम लोगों को फर्जी कस्टमर केयर एवं सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे यूजर्स को कैश बैक का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस ने इन सबों के पास से 12 मोबाइल, 20 सिमकार्ड और 04 एटीएम कार्ड बरामद किया है। साइबर थाना पुलिस इनके पास से मिले मोबाइल और सिमकार्ड की जांच में जुटी है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
देवघर साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कई साइबर अपराधी जसीडीह थाना क्षेत्र के रयडीह जंगल और सुजानी नर्सरी इलाके में छिपकर साइबर अपराध को अंजाम देने में जुटें है। उक्त सूचना पर साइबर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर साइबर अपराध को अंजाम देते रगें हाथ आठ आरोपी को दबोच लिया गया। इनके मोबाइल की जब प्रारंभिक जांच की गयी तो 06 फर्जी सिम बरामद किया गया जो साइबर अपराध से संबंधित प्रतिबिंब एप अपलोड किया गया पाया गया।
कौन-कौन गये जेल
जेल गये साइबर आरोपियों में सिमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी विक्रम दास, जमुई सदर थाना क्षेत्र गोपालपुर निवासी विनोद कुमार वर्तमान पता नंदन पहाड़ नगर थाना देवघर, चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के रंगनियां निवासी प्रमोद कुमार, जसीडीह थाना क्षेत्र के केनमनकाठी निवासी नन्दन दास, रोहित कुमार दास, ग्राम शंकरी निवासी वासुदेव दास, राजेन्द्र दास के नाम शामिल हैं।


