
Deoghar: देवघर जिले के दो एसडीपीओ का तबदला किया गया है।

अशोक कुमार सिंह को देवघर सदर एसडीपीओ बनाया गया है। जबकि सतेन्द्र प्रसाद को मधुपुर अनुमंडल का एसडीपीओ बनाया गया है।

झारखंड सरकार द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
अशोक कुमार सिंह इससे पूर्व झारखंड एटीएस में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे। जबकि सतेन्द्र प्रसाद पूर्व में रांची विशेष शाखा में पदस्थापित थे।


