Chaibasa: पुलिस को नक्सली अभियान के तहत एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने टोन्टो थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है। पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के चिडियाबेड़ा में छापेमारी की गई है।

हालांकि, मौके पर कोई नक्सली नहीं मिला पर पुलिस ने दो फीट कॉर्टेक्स वायर, दो मोबाइल फोन, नक्सल से जुड़ी पुस्तक, बैट्री, इस्तेमाल किए गए मलेरिया किट्स के अलावा सर्जिकल आइटम्स बरामद किए।

गुरुवार को चाईबासा एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी की इलाके में नक्सली गतिविधि देखी गई है। इसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गई। इस दौरान कोई नक्सली तो नहीं मिला पर उनके कैंप पाए गए। कैंप को ध्वस्त कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों को पुलिस के आने की खबर मिल चुकी थी जिस कारण वे फरार हो गए। ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर शामिल थे।



