
New Delhi: नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “क्या आतंकवाद खत्म नहीं हुआ? क्या आप कभी डाउनटाउन (श्रीनगर) में घूम पाए या वहां 60-70% मतदान हुआ था? तो फारूक साहब किस बारे में बात कर रहे हैं?

निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने एक बार उनसे कहा था कि आपने कश्मीर के जितने इलाके देखे हैं, उससे कहीं ज्यादा देखे हैं? मैं कश्मीर की नब्ज जानता हूं। यह एनसी, पीडीपी और कांग्रेस नेताओं की हताशा है…क्योंकि उनके नेता नहीं जीत रहे.. क्योंकि पीएम मोदी की सभाओं में भीड़ पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी।”
बता दें कि जम्मू कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं। एक दिन पहले शनिवार को नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि मोदी सरकार कहती थी कि अनुच्छेद 370 आतंकवाद के लिए जिम्मेदार है। आज वे सत्ता में हैं। क्या आतंकवाद खत्म हो गया? कल ही रियासी में एक इनकाउंटर हुआ है लेकिन बीजेपी के मुताबिक, 370 जिम्मेवार है। जेकेएनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया, क्योंकि यह मुस्लिम बहुल राज्य है।”



