
Deoghar: देवघर जिले के बुढ़ाई थाना क्षेत्र की लांबा गांव में खाना बनाने को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में चैनपुर निवासी उपेन्द्र सिंह चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन- फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में चैनपुर निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह पाइपलाइन में काम करता है। रात को मुर्गा बनाने और टमाटर भुजने को लेकर दोस्त के साथ कहा सुनी हो गई। इसके बाद लातेहार निवासी हेमंत कुजूर ने चाकू उठाकर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी बुढई थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


