
Deoghar: देवघर- सीडीह मुख्यमार्ग पर डढ़वा नदी पुल पर शनिवार को एक बाइक और लूना में टक्कर हो गया। इस घटना में लूना पर सवार 50 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर सवार लोगों को भी हल्की- फुल्की चोटें आयी।

लूना पर सवार घायल का नाम मो सयुब है जो नगर थाना क्षेत्र के हिरणा टीवी सेंटर इलाके का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आयी। वहीं बाइक चालक को भी हिरसत में ले लिया। पुलिस द्वारा घायल सयुब को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

परिजनों ने बताया कि मो सयुब सब्जी बेचने का काम करता है। वह सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान नशे में धुत बाइक चालक ने उसे लूना बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें से दो लोग मौके पर से फरार हो गये जबकि एक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया।


