
Deoghar: साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरुवार को चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों में जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर लकड़ा गांव निवासी संजय दास, गोनैया गांव निवासी बबलू दास शामिल हैं, देवीपुर थाना क्षेत्र के बड़ामेरखी गांव निवासी दीपक दास और अवधेश दास के नाम शामिल हैं।

इन सब के पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन, दस सिम कार्ड बरामद किया है। बरामद सिम कार्ड में चार प्रतिबिंब एप पर अपलोड किया हुआ पाया गया है। बताते चलें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये लोग एक जगह पर जमा होकर साइबर ठगी का धंधा संचालित करते हैं। इसी सूचना पर साइबर थाना की पुलिस ने जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के पथरा गांव में छापेमारी कर इन चारों को पकड़ा। पूछताछ करने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। इनके पास से चार सिम ऐसे मिलें हैं जोकि प्रतिबंब एप पर अपलोड किया हुआ है। इन फर्जी सिम का उपयोग कई साइबर ठगी के धंधे में इस्तेमाल किया जा चुका है।
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर करते हैं ठगी

पूछताछ के क्रम में पता चला कि ये लोग फर्जी बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी का धंधा संचालित करते हैं। ये लोग फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को सिरिज फोन करते हैं। उनके पास आम लोगों को उनका एटीएम बंद हो जाने की बात करते हैं। उसे चालू कराने के नाम पर बात करते हैं। उसके बाद उपभोक्ता को झांसा में लेकर उनके पास से ओटीपी हासिल कर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं। वहीं ये लोग फर्जी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर लोगों को काल करते हैं। उनका केवाइसी अपडेड कराने के नाम पर लोगों को झांसा में लेकर ठगी का शिकार बनाते हैं।



