Deoghar: आग से झुलसी महिला की सोमवार को इलाज के क्रम सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतका का नाम 36 वर्षीय चन्द्रीका देवी पति छोटू मांझी है जो सारठ थाना क्षेत्र के बभनगावां की रहने वाली थी।
परिजनों ने बताया कि 09 मई को वह छोटा गैस चुल्हा पर खाना बना रही थी। उसी क्रम में उसके साड़ी में आग पकड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को अपराह्ण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
वहीं सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।