
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह में गुरूवार की देर रात को विश्वकर्मा मूर्ति विर्सजन के क्रम में दो पक्षों में मारपीट हो गयी। इधर किसी से घटना की जानकारी कुंडा पुलिस को दे दिया। देर रात को पुलिस घटनास्थल पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना स्थल से पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल का टूटा हुआ आधा हिस्सा बरामद किया है। सूत्रों की माने तो पिस्टल छिना झपटी के दौरान टूटने की बात बतायी जाती है। इधर पुलिस शुक्रवार की सुबह भी घटना स्थल पर पिस्टल के दूसरे टूकड़े की खोजबीन किया गया लेकिन नहीं मिला।

कुंडा पुलिस हिरासत में लिये गये एक व्यक्ति से पुछताछ करने में जुटी है।



