Gumla: गुमला में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म (Gange Rape) का मामला शनिवार को सामने आया है। घटना सिसई थाना क्षेत्र के महुआ टोली जंगल की है। आरोप है कि तीन नाबालिग लड़कों ने घाघरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की का हथियार के बल पर मेले से अपहरण किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपितों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के 12 घंटे बाद सिसई थाने में पहुंचकर युवती ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि वह गुरुवार को घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर लाह टोंगरी मेला घूमने गई थी। मेले से ही तीनों लड़कों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया। उसे बाइक पर बैठाकर आरोपित महुआ टोली जंगल ले गए। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़ित लड़की ने वहां से भाग कर किसी तरह जान बचाई। पूरी रात दरिंदों की नजर से इधर-उधर छिपती रही। शुक्रवार सुबह होने के बाद वह घर पहुंची। लोक लाज और आरोपितों की धमकी के कारण पहले दिन लड़की ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। दूसरे दिन शनिवार को लड़की ने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची। पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले में प्राथमिकी दर्ज किया।
इस संबंध में सिसई के थाना प्रभारी रवि होंगहंगा ने बताया कि हथियार के बल पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। थाने में लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।