
Deoghar: देवघर नगर थाना के अलग- अलग इलाके की रहने वाली दो महिला से चेन छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर नगर थाने में अलग- अलग दो मामला दर्ज कराया गया है।

बम्पास टान निवासी गोविन्द कुमार ने मामले में कहा है कि उसकी मां सुबह घूमने निकली थी। उसी दौरान बाइक उसके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन की छिनतई कर फरार हो गये।

वहीं अम्बे गार्डन गेट निवासी प्रतिमा राय अपने घर से घूमने निकली थी उसी क्रम में बाइक सवार बदमाशों गले से चेन छिन कर फरार हो गये।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर घटना स्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।


