
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र की सुभाष चौक के पास बुधवार की देर रात को एक टोटो एवं कार में टक्कर हो गई। टोटो पर सवार एक 60 वर्षीय महिला की मौत मौके पर ही हो गई। मृतका का नाम संदीप्त मजूमदार है जो पुरंदाहा इलाके की रहने वाली है।

बताया जाता है कि मृतका ट्यूशन पढाने का काम करती थी। वह ट्यूशन पढाकर देर रात 10 बजे के आसपास टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थी। उसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने टोटो में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से देर रात को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां उपस्थित डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और सब का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं नगर पुलिस ने देर रात को ही घटनास्थल से कार और टोटो को जब्त कर लिया।


