
Deoghar: बिहार के सुपौल जिला से बस से बाबाद्याम जलार्पण करने आयी दो वृद्ध महिला के गायब हो जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर परिजनों के द्वारा लिखित जानकारी बाबा धाम स्थित कंट्रोल रूम को दिया गया है।

अपने जत्थे से गायब हुई महिला का नाम 69 वर्षीय महा देवी और 50 वर्षीय प्रमेश्वरी देवी है। दोनों बिहार के सुपौल जिला के थाना रतनपुर की रहने वाली है। परिजनों ने फोन पर बताया कि दोनों 30-40 की संख्या में जत्थे के साथ बस से बाबाधाम आयी थी। 03 सितंबर को दोनों देवघर में गूम हो गयी। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिली।



